Breaking News

14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट: सूची में आसाराम, राम रहीम, राम पाल, निर्मल बाबा और राधे मां का नाम

अखाड़ा परिषद की लिस्ट में बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम, आसाराम, आसाराम का बेटा नारायण साईं, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, निर्मल बाबा, ओम बाबा समेत कई लोगों के नाम हैं।


देश के स्वयंभू बाबाओं के खिलाफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बड़ा ऐलान किया है। अखाड़ा परिषद ने 14 बाबाओं की लिस्ट जारी कर उन्हें फर्जी करार दिया है। अखाड़ा परिषद की लिस्ट में बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम, आसाराम उर्फ आशुमल शिरमानी, आसाराम का बेटा नारायण साईं,  सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह समेत कई लोगों के नाम हैं। इलाहाबाद में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी की बैठक में ये लिस्ट जारी की गई है। और इन बाबाओं का देशव्यापी बहिष्कार करने की अपील की गई है। इन बाबाओं के अलावा इस लिस्ट में सचिदानंद गिरी उर्फ सचिन दत्ता, ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ऊं नम: शिवाय बाबा,  कुश मुनि, बृहस्पति गिरि, वृहस्पति गिरी और मलकान गिरि शामिल हैं।आज (10 सिंतबर) इलाहाबाद के मठ बाघम्बरी गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में ये लिस्ट जारी की गई। परिषद के अध्यक्ष महंत धर्मेन्द्र गिरि ने कहा कि इन बाबाओं की वजह से सनातन धर्म को बहुत नुकसान हुआ है। अब इस सूची को अखाड़ा परिषद केन्द्र सरकार, सभी राज्य सरकारों, चारों पीठों के शंकराचार्य, 13 अखाड़ों के पीठाधीश्वरों को भेजेंगे और उनके बहिष्कार की मांग करेंगे। अखाड़ा परिषद कोशिश करेगा कि इन बाबाओं को कुंभ, अर्द्धकुंभ, और दूसरे धार्मिक समागमों में प्रवेश ना मिले इसका भी इंतजाम किया जाएगा।


Akhil Bharatiya Akhara Parishad comes out with a list of Fake Babas: Asaram, Radhe Maa, Gurmeet Ram Rahim, Narayan Sai, Nirmal Baba,Om Baba
इसके अलावा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने ‘संत’ की उपाधि देने के लिए एक प्रक्रिया तय करने का फैसला किया है ताकि गुरमीत राम रहीम सिंह जैसे लोगों को इसका गलत इस्तेमाल करने से रोका जाए। हरियाणा के सिरसा में अर्द्ध धार्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को बलात्कार के एक मामले में हाल ही में दोषी करार देने और जेल भेजे जाने की घटना के बाद हिंदू धर्म के नेताओं की शीर्ष संस्था को यह कदम उठाना पड़ा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि संतों के बीच यह भावना है कि एक या दो धार्मिक नेताओं के गलत कामों की वजह से पूरे समुदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। विहिप, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ मिलकर काम करता है। जैन ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का मानना है कि ‘संत’ की उपाधि का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है इसलिए परिषद ने यह उपाधि देने के लिए एक प्रक्रिया तय करने का फैसला किया है।’’अब से किसी व्यक्ति की पड़ताल करने और उसका आकलन करने के बाद ही यह उपाधि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह उपाधि देने से पहले अखाड़ा परिषद यह भी देखेगी कि व्यक्ति की जीवनशैली किस तरह की है।’’ अखाड़ा परिषद के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला लिया है कि एक संत के पास नकदी या उसके नाम पर कोई संपत्ति नहीं होगी। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘संपत्ति और नकदी जैसी सभी चीजें न्यास की होनी चाहिए और इसका बड़े पैमाने पर लोगों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’’ जैन ने कहा कि लोगों को किसी का अनुयायी बनने से पहले उसकी विश्वसनीयता ‘‘जांच’’ लेनी चाहिए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद 14 अखाड़ों की संयुक्त संस्था है जिसमें निर्मोही अखाड़ा भी शामिल है जो अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन का चेहरा है।
सादर अनुरोध*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
https://twitter.com/pratahkalexpre1 हैंडल
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
http://www.facebook.com/प्रातःकाल-एक्सप्रेस-677134065721563
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
https://plus.google.com/u/0/107915569583120715775 पर
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
https://www.youtube.com/channel/UC44sEw8Lyd8FUxmwP_er0mg
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments