पतंजलि ने बनाया 20 हजार करोड़ टर्नओवर का टारगेट. Patanjali's 20,000 crore turnover will be on target
पतंजलि ने बनाया 20 हजार करोड़ टर्नओवर का टारगेट.
नई दिल्ली। ऑनलाइन मार्केट में एग्रेसिव रुप से उतरने के बाद पतंजलि अब अपने बिजनेस में कई अहम बदलाव करने जा रही है। कंपनी जहां अपने सेलर की संख्या में 150 फीसदी का इजाफा करेगी। वहीं मल्टीनेशनल कंपनियों को ग्रामीण इलाकों में टक्कर देने के लिए अपने सभी प्रोडक्ट की रेंज में छोटे पैकेट भी अगले 3 महीने में लाएगी। इसके अलावा कंपनी विदेश में भी अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करने की तैयारी में है। अकेले ऑनलाइन बिजनेस से कंपनी का 1000 करोड़ रुपए का टर्नओवर का प्लान है। कंपनी अगले दो साल में अपने टर्नओवर को डबल कर 20 हजार करोड़ करना का टारगेट लेकर चल रही है।
पतंजलि आयुर्वेद - ऑनलाइन सेल से 1,000 करोड़ का है टारगेट
पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ और एमडी आचार्य बालकृष्ण ने moneybhaskar.com को बताया कि वह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए 1,000 करोड़ रुपए के टर्नओवर का टारगेट है। पतंजलि आयुर्वेद ने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ एग्रीमेंट कर ऑनलाइन मार्केट प्लेस में एंट्री कर ली है। अब पतंजलि के सभी प्रोडक्ट्स पेटीएम मॉल, बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स, अमेजन, नेटमेड्ड, 1 एमजी, शॉपक्लूज और दूसरी वेबसाइट्स पर भी मिलेंगे। कंपनी अभी तक अपने पोर्टल patanjaliayurved.net पर अपने प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन सेल कर रही थी।
पतंजलि आयुर्वेद करेगा एक्सपोर्ट
पतंजलि आयुर्वेद स्वदेश के बाद विदेश में भी अपनी पैठ बनाने की तैयारी में है। वह जल्द ही चीन, म्यंमार, बांग्लादेश जैसे देशों में पतंजलि के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करेंगे। पतंजलि का टारगेट पहले एशियाई देशों को टारगेट करना है। इसके लिए पतंजलि झारखंड के साहिबगंज में प्रोडक्शन यूनिट शुरू करेगा। केंद्र सरकार का प्लान साहिबगंज को ईस्ट एशियाई देशों के साथ रोड़, वाटरवेज और हवाई रास्ते से जोड़ने का प्लान है।
पतंजलि आयुर्वेद लाएगा छोटे पैकेज
मार्च तक पतंजलि सभी प्रोडक्ट केटेगरी में छोटे पैकेट लेकर आएगा। पतंजलि के शैंपू, क्रीम के छोटे पाउच मार्केट में आ जाएंगे। उसके अभी तक पाउच जैसे छोटे पैकेज नहीं थे लेकिन अब वह जल्द इन्हें भी मार्केट में लेकर आएगा। पतंजलि के 350 से अधिक प्रोडक्ट रेन्ज है।
पतंजलि आयुर्वेद जोड़ेगा सेलर
पतंजलि आयुर्वेद के अभी 2 लाख के करीब सेलर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। पतंजलि का इन सेलर और डिस्ट्रीब्यूटर की संख्या बढ़ाकर 5 लाख करने की है। अभी 5 से 20 लाख स्टोर है वह अगले एक साल में इसकी संख्या बढ़ाकर 50 लाख सेलर करने का प्लान है। अपनी मार्केटिंग को बेहतर करने के लिए 20 हजार कर्मचारियों की हायरिंग कर रहा है।

No comments