Breaking News

नॉर्थ कोरिया ने खुद पर दाग ली मिसाइल! रिपोर्ट में दावा- 2 लाख की आबादी वाले शहर को पहुंचा नुकसान

अक्सर न्यूक्लियर हमले की धमकी देने नॉर्थ कोरिया ने खुद पर मिसाइल दाग ली। टेस्ट में मिसाइल का परीक्षण विफल साबित हुआ है। अक्सर न्यूक्लियर हमले की धमकी देने नॉर्थ कोरिया ने खुद पर मिसाइल दाग ली। टेस्ट में मिसाइल का परीक्षण विफल साबित हुआ, जिसके कारण वह महज 25 मील ही दूर जा सकी। खबरों की मानें तो मिसाइल जिस जगह गिरी है, वहां पर कुछ इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। यह इलाका दो लाख की आबादी वाले शहर के रूप में बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इस मिसाइल क्रैश में किसी के हताहत या जान जाने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया लंबे वक्त से परमाणु मिसाइलों के सफल परीक्षण करने का दावा करता आ रहा है। हाल ही में देश के तानाशाह किम-जॉन्ग-उन ने पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध में डालने की धमकी दी थी। नए साल पर किम जॉन्ग ने कहा था कि न्यूक्लियर बम का बटन हर समय उनकी मेज पर मौजूद होता है। जिस दिन उन्हें लगेगा, वह उसे दबा देंगे।
हॉसंग केएन-17 मीडियम रेंज मिसाइल यहां के उत्तरी प्रोनयांग स्थित टोकचॉन में लॉन्च की गई थी, जो बाद में क्रैश हो गई थी। दावा किया गया कि जहां पर यह क्रैश हुई थी, वह कोई औद्योगिक इमारत थी। अमेरिका के सरकारी अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि रॉकेट सिर्फ 25 मील तक की दूरी ही तय कर सका था, जिसे 28 अप्रैल 2017 को लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस मिसाइल हमले में किसी की मौत की खबर नहीं है। लेकिन जिन इमारतों को इससे नुकसान हुआ है, वे काफी आबादी वाले इलाके हैं। बीते साल नवंबर में नॉर्थ कोरिया ने अपने शक्तिशाली आईसीबीएम का सफल परीक्षण किया था, जो कि दुनिया में कभी भी दागा जा सकता है।
*सादर अनुरोध*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments