बेंगलुरू में मानसून के मौसम के 10 सर्वश्रेष्ठ ट्रेक्स
मानसून के मौसम के आगमन के साथ धरती पर एक अद्भुत-सा आकर्षण छा जाता है, मानो हर चीज में जान आ जाती है और आपको एक नई शुरूआत का आनंद लेने का आमंत्रण-पत्र प्राप्त होता है। नये सिरे से दुनिया देखने का यही उपयुक्त समय होता है और इसके लिए ट्रेकिंग से बढ़कर भला क्या हो सकता है। पहाडि़यां हरी चादर ओढ़ लेती हैं, वन्यजीवन देखने लायक हो जाता है और फिसलन भरे रास्तों व चट्टानों से होकर गुजरना यूं तो थोड़ा जोखिमपूर्ण हो जाता है, लेकिन यही वह बात है जो दूसरे मौसमों में नहीं होती। बेंगलुरू में और इसके आसपास ऐसे अनेक क्षेत्र हैं जो मानसून के दौरान सचमुच अद्भुत होते हैं और यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आप इन 10 जगहों पर जा सकते हैं।
1. चिकमगलुर का कुद्रेमुख ट्रेक
कर्नाटक की तीसरी सबसे ऊंची चोटी, कुद्रेमुख के 2-दिन के भ्रमण की योजना बनाकर आप यहां की खूबसूरती को जी भर कर निहार सकते हैं। यहां पर रात्रि विश्राम करें और अगले दिन गाइडेड ट्रेक पर निकल जाएं। आपको यहां भोजन उपलब्ध मिलेगा। आप अपनी इच्छानुसार शाकाहारी या मांसाहारी भोजन कर सकेंगे। वापस बेस कैंप लौटने के बाद, आप बॉनफायर का आनंद लेते हुए गप्पें कर सकते हैं।

2. निशानी मॉट्टे ट्रेक
निशानी मॉट्टे सबसे मशहूर चोटी है, लेकिन आप इसके आकर्षण का भरपूर आनंद लें। एक को-ऑर्डिनेटर और स्थानीय गाईड की सहायता से यह भ्रमण कराया जाता है, जो आपको चोटी तक ले जायेगा जहां आप बैठकर डिब्बाबंद लंच का आनंद ले सकते हैं। स्लीपिंग बैग्स या डॉर्मिटरी में रात्रि गुजारें और सुबह नाश्ते का आनंद लें, जिसके तुरंत बाद ही भोजन परोसा जायेगा। आप शाम के जलपान और रात्रि भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।

3. टॉप स्टेशन मुन्नार का भ्रमण
मुन्नर के टॉप स्टेशन के गाइडेड ट्रेक के साथ लुभावनी दृश्यों वाले पश्चिमी घाटों का आनंद लें और यदि आप भाग्यशाली हैं, तो आपको नीलकुरिंजी के मनमोहक फूलों की आकर्षक छटा का लुत्फ लेने का भी मौका मिल सकता है। आप नजदीक की घाटियों, तीव्र ढलानों की भी ट्रेकिंग कर सकेंगे, जिनसे होकर आपको अच्छी तरह से टहलने का मौका मिल सकेगा और टॉप स्टेशन तक पहुंचने से पहले आपको रास्ते में जलप्रपातों की मनमोहक छटायें भी लुभायेंगी। चांद-सितारों के नीचे डॉर्मिटरी बेड्स में रात्रि विश्राम करें और अगले दिन घर के लिए निकल जायें। सभी जलपान व भोजन पैकेज में ही शामिल होता है।

4. ट्रेडिंयांडेमॉल एडवेंचर स्केप
कूर्ग का यह सबसे ऊंचा पर्वत कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। गाइडेड ट्रेक की मदद से इस शीर्ष शिखर की यात्रा के दौरान, आप स्वयं को इस चुनौती के लिए तैयार कर लें। आपको जंगलों और कहवा के बागानों के खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आप इन खूबसूरत जगहों में तस्वीरें खींचवाकर अपनी स्मृतियों को सहेज सकते हैं। टेंट्स व डॉर्मिटरी बेड्स में रात गुजारें और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें। रात्रि विश्राम से पूर्व बॉनफायर के निकट दोस्तों के साथ समय गुजारें और अगली सुबह वापस घर के लिए निकल जाएं।

5. कोडाचादरी पीक ट्रेक
पश्चिमी घाटों में कोदाचारी अवस्थित है, जो सघन वनाच्छादित पर्वत है और यह राष्ट्रीय विरासत स्थल भी है। यह अनूठे पादपों व वनस्पतियों से भरा पड़ा है। आगंतुक चाहें तो यहां के लिए 2-दिन का गाइडेड टूर बुक कर सकते हैं और वे हिडल्युमेन जलप्रपात व नागरा का शिवाप्पनाइका'ज फोर्ट देखने भी जा सकते हैं। शिविरों में भोजन व आवास की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।

6. कोपट्टी, कूर्ग की ट्रेकिंग
कोपट्टी हिल्स को ट्रेकिंग डेस्टिनेशन के रूप में कम जाना जाता है, किंतु एडवेंचर्स के ख्वाहिशमंदों के लिए यहां काफी कुछ है। जीप में बैठकर ट्रेलिंग करते समय ऐसा लगता है मानों हवा धाराओं में बंटकर बह रही हो, जबकि यहां के सघन वनों में भरपूर वन्य जीवन है। चोटी की ओर 2 किमी चलने पर आपको पश्चिमी घाटों की खूबसूरत छटा का आनंद मिल सकता है। आप कोपट्टी के लिए 2-दिन का टूर बुक कर सकते हैं, जहां आप डॉर्मिटरी में रात्रि गुजारेंगे और कैंपफायर के पास आपको साथ ट्रेकर्स से मिलने-जुलने, गप्प करने का मौका मिलेगा। पहले दिन भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

7. पैथलमाला, केरल की ट्रेकिंग
पैथलमाला हिल स्टेशन प्रकृति-प्रेमियों का स्वर्ग है। ब्रह्मगिरि हिल्स से आगंतुक देशी वन्यजीव और वनस्पतियों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप 3-दिन का टूर बुक कर सकते हैं, जहां आपको दूसरे दिन चोटी की ट्रेकिंग करने और तीसरे दिन रैफ्टिंग का मौका मिलेगा। घरेलू परिवेश में आवास व भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

8. बेलग गुफाएं और लेपाक्षी
शानदार किला, देश में सार्वजनिक रूप से सुलभ सबसे बड़ी गुफा और लेपाक्षी के मंदिर: ट्रेकिंग के दौरान आपको इतनी सारी चीजें कहां एक साथ सुलभ हो सकती हैं? इन आश्चर्यजनक जगहों को देखने के लिए 2-दिन का टूर बुक करें। गांडिटोका के किले के भ्रमण के साथ आपकी यात्रा शुरू होगी, जिसके बाद आप बेलम गुफाएं व लेपाक्षी के मंदिरों को देखने के लिए जाएंगे। पैकेज में ही भोजन व आवास की सुविधा उपलब्ध है।

9. गोकर्ण बीच ट्रेक
गोकर्ण के समुद्र तट दुनिया भर में मशहूर हैं, जिसकी खूबसूरती यहां मौजूद पश्चिमी घाटों से काफी बढ़ जाती है, जो कि दुनिया में अन्यत्र दुर्लभ है। इन जगहों की ट्रेकिंग और अधिक खूबसूरती का अहसास प्रदान करती है। यह किसी पार्क में टहलने जैसा नहीं है और यदि समुद्र तटों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए प्रयास करना होगा।आप लोकप्रिय समुद्र तटों के लिए 2-दिन के टूर की बुकिंग कर सकते हैं, जिसमें भोजन व आवास शामिल हो। आपको यहां की यात्रा पूरी होने से पहले 4थी सदी के महाबालेश्वर मंदिर को घूमने का भी मौका मिलेगा।

10. ऊटी में कोटागिरि की ट्रेकिंग
कोटागिरि हिल स्टेशन से यहां आने वाले आगंतुक चाय बागानों के शानदार नज़ारे का आनंद ले सकते हैं और मनमोहक कैथरीन जलप्रपात के दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जलप्रपात, निलगिरि पहाडि़यों का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। 3-दिन की ट्रेकिंग में दोनों ही लोकेशंस को कवर किया जा सकता है और आपको तस्वीरें लेने के अनगिनत अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैकेज में घरेलू परिवेश में भोजन व आवास की सुविधा उपलब्ध होती है।

*सादर अनुरोध*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.co m/store/apps/details?id=info.p ratahkal.express
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.co
No comments