Breaking News

क्रिस गेल टी20 में 100 सिक्‍स लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बने

तेज फॉर्मट वाले टी20 के शुरू होने के बाद से लेकर अब तक, जमैका के क्रिकेट खिलाड़ी, क्रिस्‍टोफर हेनरी गेल उर्फ क्रिस गेल का इस फॉर्मट पर दबदबा रहा है। उन्‍होंने उनके असाधारण रूप से शानदार प्रदर्शन और खेल के मैदान में साहस के साथ खेलने की प्रवृत्ति के दम पर अपना यह दबदबा बरकरार रखा है। आज, इन्‍हें टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्‍ठ चैंपियन माना जाता है। अपनी शानदार बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाने वाले, क्रिस गेल पहले कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) का यह खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में 100 छक्‍के लगाने वाला पहला क्रिकेटर बनकर इतिहास रच चुका है। 
गेल को छक्‍का जड़ने में महारत हासिल है, वो चाहे उन्‍होंने वेस्‍ट इंडिज के लिए मैच खेले हों या अपनी आईपीएल टीम, आरसीबी के लिए। उनकी इसी खासियत के चलते उन्‍हें 'सिक्‍स-मशीन' कहा जाता है। हर बार फिल्‍ड में उतरने के बाद छक्‍के जड़ने का अवसर ढूंढने वाले, इस बल्‍लेबाज ने छक्‍कों का शतक पूरा कर लिया है।

क्रिस गेल

इस शक्तिशाली बल्‍लेबाज ने 49 पारियों में अपने 52वें मैच में शनिवार को यह उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीट, दुरहम में इंग्‍लैंड के खिलाफ खेलते हुए पहले टी20 इंटरनेशनल में बायें हाथ के सीमर डेविड विल्‍ली पर छक्‍का लगाते हुए 40 रन बनाए। उन्‍होंने दो और छक्‍के लगाये और इस प्रकार, उनके कुल छक्‍कों की संख्‍या 103 हो गई और वन-ऑफ टी20 टाई में कैरिबियाई पक्ष ने इंग्‍लैंड को 21 रनों से हरा दिया।
गेल, जो आरसीबी की ओर से लगातार खेलते भी रहे हैं, ने 11 वर्ष और 213 दिनों में 100 छक्‍के लगाने का यह कीर्तिमान बनाया। गेल के बाद ब्रेंडन मैक्‍ल्‍म (91), शेन वाटसन (83), डेविड वार्नर (74) और शाहिद अफ्रिदी (73) का स्‍थान है।
इस सिक्‍स-मशीन के नाम टी20 क्रिकेट फॉर्मट में लगभग सभी रिकॉर्ड्स हैं, जैसे - सर्वाधिक शतक (18), अर्द्धशतक (65), छक्‍के (772) और चौके (804), जो उन्‍होंने 309 मैचों में बनाये हैं। टी20 क्रिकेट में मात्र 30 गेंदों पर सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी उन्‍हीं के नाम है। 
क्रिस गेल

यही नहीं, गेल इकलौते ऐसे बल्‍लेबाज हैं जिन्‍होंने किसी टेस्‍ट मैच की पहली गेंद पर छक्‍का लगाया है। और कई बार ऐसा हुआ है, जब गेल ने अपने खास अंदाज में उन लोगों से माफ़ी भी मांगी है जिनकी कारें उनके छक्‍कों की निशाना बनीं। हमें पक्‍का विश्‍वास है कि उन्‍हें कोई शिकायत नहीं होगी 
इस शानदार बल्‍लेबाज को सलाम। 

No comments