स्वच्क्षता ऐप व बड़े बैनरों से नही हकीकत मे नगर निगम करे काम...सैय्यद मोहम्मद असकरी
इलाहाबाद्न। नगर निगम से मात्र 100 क़दम और सुभाष चौराहे से 50 क़दम की दूरी पर चार माह से खोद कर छोड़े गए नाले का हाल खुद खोल रहा है नगर निगम की हकीकत की पोल,अधूरे नाले मे पड़ा कूड़ा करकट व जमा गन्दा पानीके साथ मचछरों के पनप ने का कारण बन गया है जिससे लोगों मे दहशत है।
वंही सुभाष चौराहे पर सौ मिटर उंचा ग़ुब्बारा लगाकर जनता की गाढ़ी कमाई को फिज़ूल मे बरबाद किया जा रहा है।जबकि हक़ीक़त मे सुभाष चौराहे से मात्र 50 क़दमो की दूरी पर सरदार पटेल मार्ग पर चार माह से खोद कर छोड़े गए नाले की कोइ सुध लेने वाला नहीं।खोदे गए नाले मे लगातार हादसा हो रहा है।लोग गिर कर चोटहिल हो रहे हैं।एक मोटर साईकिल सवार का तीन जगहों से हाथ भी फ्रैक्चर हो चूका है।,कई साईकिल सवार भी गिर चुके हैं।क्षेत्रीय व्यपारियों मे रोष पनप रहा है।
संयुक्त व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद असकरी ने नगर निगम द्वारा शोबाजी़ को बन्द कर कुछ धरातलीय कार्य करने कि नसीहत कि।कहा विधान सभा चूनाव से पहले भी इसी प्रकार की नौटंकी की गई थी ।खूब कबूतर उड़ाए गए हवाई जहाज और नावों से वोट देने का प्रचार किया गया।पैसों की बरबादी के बाद वोट प्रतिशत नहीं बढ़ा पाए ।एक बार फिर से जनता के धन को बरबाद किया जा रहा है।पैसों की बंदर बांट के लिए सारी कवायद हो रही है।स्वच्छता का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है।
शहर को तरहा तरहा के होड़डिंग से पाट तो गया लेकिन हक़ीक़त देखने वाला कोई भी नहीं है। इस को लेकर व्यापारियों मे ज़बरदस्त नाराज़गी पनप रही है।मनोज वर्मा, मेंहदी हसन,विनोद हाण्डा,अब्दुल समद पार्षद,रमीज़ अहसन पार्षद,गिरीष चौधरी, नितिन चौरसिया, इसरार अहमद आदि ने फरजी ढिढोरा पीटने के बजाय इमानदारी के साथ जनता के कार्य को प्राथमिकता दे कर कार्य समपादित कराने की बात कही।।




No comments