शारीरिक संबंध बनाने से पहले इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन
कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें शारीरिक संबंध बनाने से पहले न ही खाएं तो बेहतर होता है। इससे संबंध बनाने के दौरान आप वांछित आनंद पाने से चूक जाते हैं।
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।
खान-पान हमारी गतिविधियों को काफी प्रभावित करते हैं, इसीलिए कुछ कामों से पहले खान-पान संबंधी सावधानियों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ताकि उस काम में किसी भी प्रकार की रूकावट न आए। शारीरिक संबंध बनाने से पहले भी कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। इनमें डाइट से संबंधित बातों का ध्यान रखना भी शामिल है। मतलब यह कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें शारीरिक संबंध बनाने से पहले न ही खाएं तो बेहतर होता है। इससे संबंध बनाने के दौरान आप वांछित आनंद पाने से चूक जाते हैं। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से फूड्स हैं जिनका सेवन आपको सेक्स से पहले नहीं करना चाहिए।
बीन्स – बीन्स पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाला खाद्य है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर तो पाए जाते हैं लेकिन इसमें पाया जाने वाला एक किस्म का शुगर आपके पाचन को प्रभावित करता है। ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
रेड मीट – रेड मीट काफी हैवी भोजन होता है, जो पचने में काफी समय लेता है। इसे खाने के बाद तेज नींद आती है। ऐसे में अगर आप रात में शारीरिक संबंध बनाने की सोच रहे हैं तो यह आपकी इच्छाओं में सेंध लगा सकता है।
एल्कोहल – एल्कोहल लेने का सबसे ज्यादा असर आपकी सेंसिटीविटी पर पड़ता है। इसके सेवन से आपमें स्पर्श की संवेदनशीलता का स्तर काफी कम हो जाता है। सेक्स से पहले एल्कोहल का सेवन कर आप उसके पूर्ण आनंद से वंचित हो सकते हैं।
- पेपरमिंट – यह अक्सर सांसों की बदबू दूर करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। प्रायः लोग संभोग से पहले इसका सेवन करते हैं। लेकिन एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि यह आपके सेक्स पॉवर को कम करता है। इसलिए शारीरिक संबंध बनाने से पहले इसका सेवन नहीं ही करना चाहिए।
फ्रेंच फ्राइज – फ्रेंच फ्राइज का सेवन टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन्स के लेवल को काफी कम कर देता है। साथ ही साथ इसके सेवन से रक्त संचार भी काफी कम हो जाता है। इस वजह से शारीरिक संबंध के दौरान आपको उस तरह का आनंद नहीं आता, जो आना चाहिए।
*सादर अनुरोध*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.co m/store/apps/details?id=info.p ratahkal.express
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.co
No comments