ऐश्वर्या ने खुद किया है एलान - सलमान को आने दो!
सलमान खान की रेस 3 और ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खान के ईद क्लैश के चर्चे काफी ज़ोरों पर है। सलमान हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि ये क्लैश ना हो और गड़े मुर्दे उखाड़े ना जाएं।
सलमान खान की रेस 3 और ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खान के ईद क्लैश के चर्चे काफी ज़ोरों पर है। सलमान हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि ये क्लैश ना हो और गड़े मुर्दे उखाड़े ना जाएं। लेकिन अब गपशप गली में खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद इस क्लैश के लिए हामी भरी है। फिल्म की डेट उनसे पूछ कर ही ईद पर रखी गई है।
और अब जब रेस 3 में फन्ने खान के लीड एक्टर अनिल कपूर को भी शामिल कर लिया गया है तब भी खबर है कि दोनों फिल्में किसी भी सूरत में क्लैश होंगी। फन्ने खान की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि हमने ऐश्वर्या को बताया भी कि फिल्म ईद पर रिलीज़ होगी। लेकिन ऐश्वर्या को सलमान की फिलम से कोई फर्क नहीं पड़ता।
अब अगर ये क्लैश हो रहा है तो वाकई सबकी नज़रें 2018 की ईद पर ही होंगी। और जब सलमान - ऐश्वर्या की बात हो तो पुरानी बातें ही होती हैं। आपको पढ़ाते हैं सलमान का वो इंटरव्यू जब वो ये मानना ही नहीं चाह रहे थे कि ऐश्वर्या मीडिया बुलाकर उनसे ब्रेकअप कर चुकी हैं - सलमान का वो इंटरव्यू सलमान ने एक इंटरव्यू दिया और अपनी हर गलती मानी और एक सेकंड चांस की उम्मीद करते रहे। उनके ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजह थी एक बद्तमीज़ी जो सलमान ने ऐश के पिता के साथ की थी। और सलमान ने इंटरव्यू में भी माना था कि उनसे काफी बड़ी गलती हो गई। पढ़िए सलमान के इस इंटरव्यू के कुछ अंश - क्या ऐश्वर्या के माता पिता को आपसे दिक्कत है? ऐसा नहीं है। ऐश्वर्या के माता पिता दोनों ही बेहतरीन इंसान है। हां ये अलग बात है कि उन्होंने मेरे इतने अफेयर के किस्से सुने हुए हैं कि वो नहीं चाहते कि मैं उनकी बेटी की ज़िंदगी का हिस्सा बनूं। मैंने उनके साथ बद्तमीज़ी मुझे नापसंद करने की सबसे बड़ी वजह मैं खुद हूं। मैं हर चीज़ तुरंत चाहता हूं और इसलिए जल्दबाज़ी में मैंने कुछ ऐसे काम किए जो उन्हें पसंद नहीं आए। मैंने उनके साथ बद्तमीज़ी भी की। इसके बावजूद उन्होंने ऐश्वर्या पर कभी कोई पाबंदी नहीं लगाई। ऐश्वर्या के पापा बिल्कुल ठीक हैं जिस तरह मैं कभी अपने मां बाप की बेइज़्जती बर्दाश्त नहीं करूंगा, उसी तरह ऐश्वर्या ने भी अपने पिता की बेइज़्जती बर्दाश्त नहीं की। उनका मुझ पर गुस्सा होना जायज़ है। कौन पिता अपनी बेटी को ऐसे लड़के के साथ जाने की इजाज़त देगा। क्या ऐश्वर्या इतनी बड़ी नहीं है? क्या ऐश्वर्या से जुड़े फैसले उनके माता पिता करते हैं? वो खुद अपने फैसले नहीं लेती है? इस सवाल पर सलमान का जवाब सीधा सा था कि ऐश्वर्या दिल से हिंदुस्तानी लड़की है। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी जो उसके पिता की इच्छा के विरूद्ध जाए। मैं इसलिए ऐश्वर्या पर मरता हूं मैं इसलिए ऐश्वर्या से प्यार करता हूं कि मेरी तरह वो भी अपने परिवार से इतना प्यार करती है और वो मेरे लिए अपने परिवार से क्यों लड़ेगी? और ये उसकी शानदार क्वालिटी है। मैं क्यों चाहूंगा कि वो मेरे लिए अपने मां बाप से लड़े? क्या हिंदू और मुस्लिम होना उनके पिता की दिक्कत है? मैं भारतीय हूं, मेरे पिता मुस्लिम है, मेरी एक मां हिंदू है, दूसरी मां कैथोलिक है, मेरी बहन का पति और भाइयों की पत्नी हिंदू है। इसलिए हिंदू - मुस्लिम होना हमारी दिक्कत है ही नहीं। हमारे बीच ऐसी कोई बहस कभी नहीं हुई है। मैंने चीज़ें खराब की हैं मेरे और ऐश्वर्या के बीच की सारी चीज़ें मैंने अपनी बेवकूफी से खराब की हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि ऐश्वर्या और उसका पूरा परिवार फिलहाल किसी भी कंट्रोवर्सी से दूर रहे। और मैं भी अपने करियर पर पूरा फोकस कर पाउं। अगर ऐश्वर्या को आपसे कोई संबंध नहीं रखना हो? तो इसमें मैं कुछ कर नहीं पाऊंगा क्योंकि हमेशा लड़की की इच्छा होनी चाहिए कि वो लड़के के साथ रहना चाहती है या फिर नहीं। अगर उसने मना कर दिया तो मै कोई दिक्कतें खड़ी नहीं करूंगा। आखिर ऐश्वर्या में ऐसा क्या है? वो एक मिडिल क्लास इंसान है और उसकी हर आदत, हर हरकत ज़मीन से जुड़ी है। वो स्टार होते हुए भी स्टार नहीं है। उसकी सोच और उसके संस्कार दोनों में हिंदुस्तानी होना झलकता है। अगर सब ठीक रहा तो साथ होंगे मै और ऐश्वर्या हम दिल दे चुके सनम के सेट पर दोस्त बने और हमने काफी अच्छा वक्त साथ में बिताया है। आजकल हम एक दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता रहे हैं लेकिन अगर इस रिलेशनशिप को एक और मौका मिला तो मैं जानता हूं कि हम इसे निभा लेंगे।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/gossips/did-aishwarya-rai-gave-nod-clash-with-salman-khan-s-race-3/articlecontent-pf155904-069455.html?utm_source=spikeD&utm_medium=LT&utm_campaign=adgebra
सलमान खान की रेस 3 और ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खान के ईद क्लैश के चर्चे काफी ज़ोरों पर है। सलमान हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि ये क्लैश ना हो और गड़े मुर्दे उखाड़े ना जाएं। लेकिन अब गपशप गली में खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद इस क्लैश के लिए हामी भरी है। फिल्म की डेट उनसे पूछ कर ही ईद पर रखी गई है।
और अब जब रेस 3 में फन्ने खान के लीड एक्टर अनिल कपूर को भी शामिल कर लिया गया है तब भी खबर है कि दोनों फिल्में किसी भी सूरत में क्लैश होंगी। फन्ने खान की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि हमने ऐश्वर्या को बताया भी कि फिल्म ईद पर रिलीज़ होगी। लेकिन ऐश्वर्या को सलमान की फिलम से कोई फर्क नहीं पड़ता। अब अगर ये क्लैश हो रहा है तो वाकई सबकी नज़रें 2018 की ईद पर ही होंगी। और जब सलमान - ऐश्वर्या की बात हो तो पुरानी बातें ही होती हैं। आपको पढ़ाते हैं सलमान का वो इंटरव्यू जब वो ये मानना ही नहीं चाह रहे थे कि ऐश्वर्या मीडिया बुलाकर उनसे ब्रेकअप कर चुकी हैं - सलमान का वो इंटरव्यू सलमान ने एक इंटरव्यू दिया और अपनी हर गलती मानी और एक सेकंड चांस की उम्मीद करते रहे। उनके ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजह थी एक बद्तमीज़ी जो सलमान ने ऐश के पिता के साथ की थी। और सलमान ने इंटरव्यू में भी माना था कि उनसे काफी बड़ी गलती हो गई। पढ़िए सलमान के इस इंटरव्यू के कुछ अंश - क्या ऐश्वर्या के माता पिता को आपसे दिक्कत है? ऐसा नहीं है। ऐश्वर्या के माता पिता दोनों ही बेहतरीन इंसान है। हां ये अलग बात है कि उन्होंने मेरे इतने अफेयर के किस्से सुने हुए हैं कि वो नहीं चाहते कि मैं उनकी बेटी की ज़िंदगी का हिस्सा बनूं। मैंने उनके साथ बद्तमीज़ी मुझे नापसंद करने की सबसे बड़ी वजह मैं खुद हूं। मैं हर चीज़ तुरंत चाहता हूं और इसलिए जल्दबाज़ी में मैंने कुछ ऐसे काम किए जो उन्हें पसंद नहीं आए। मैंने उनके साथ बद्तमीज़ी भी की। इसके बावजूद उन्होंने ऐश्वर्या पर कभी कोई पाबंदी नहीं लगाई। ऐश्वर्या के पापा बिल्कुल ठीक हैं जिस तरह मैं कभी अपने मां बाप की बेइज़्जती बर्दाश्त नहीं करूंगा, उसी तरह ऐश्वर्या ने भी अपने पिता की बेइज़्जती बर्दाश्त नहीं की। उनका मुझ पर गुस्सा होना जायज़ है। कौन पिता अपनी बेटी को ऐसे लड़के के साथ जाने की इजाज़त देगा। क्या ऐश्वर्या इतनी बड़ी नहीं है? क्या ऐश्वर्या से जुड़े फैसले उनके माता पिता करते हैं? वो खुद अपने फैसले नहीं लेती है? इस सवाल पर सलमान का जवाब सीधा सा था कि ऐश्वर्या दिल से हिंदुस्तानी लड़की है। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी जो उसके पिता की इच्छा के विरूद्ध जाए। मैं इसलिए ऐश्वर्या पर मरता हूं मैं इसलिए ऐश्वर्या से प्यार करता हूं कि मेरी तरह वो भी अपने परिवार से इतना प्यार करती है और वो मेरे लिए अपने परिवार से क्यों लड़ेगी? और ये उसकी शानदार क्वालिटी है। मैं क्यों चाहूंगा कि वो मेरे लिए अपने मां बाप से लड़े? क्या हिंदू और मुस्लिम होना उनके पिता की दिक्कत है? मैं भारतीय हूं, मेरे पिता मुस्लिम है, मेरी एक मां हिंदू है, दूसरी मां कैथोलिक है, मेरी बहन का पति और भाइयों की पत्नी हिंदू है। इसलिए हिंदू - मुस्लिम होना हमारी दिक्कत है ही नहीं। हमारे बीच ऐसी कोई बहस कभी नहीं हुई है। मैंने चीज़ें खराब की हैं मेरे और ऐश्वर्या के बीच की सारी चीज़ें मैंने अपनी बेवकूफी से खराब की हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि ऐश्वर्या और उसका पूरा परिवार फिलहाल किसी भी कंट्रोवर्सी से दूर रहे। और मैं भी अपने करियर पर पूरा फोकस कर पाउं। अगर ऐश्वर्या को आपसे कोई संबंध नहीं रखना हो? तो इसमें मैं कुछ कर नहीं पाऊंगा क्योंकि हमेशा लड़की की इच्छा होनी चाहिए कि वो लड़के के साथ रहना चाहती है या फिर नहीं। अगर उसने मना कर दिया तो मै कोई दिक्कतें खड़ी नहीं करूंगा। आखिर ऐश्वर्या में ऐसा क्या है? वो एक मिडिल क्लास इंसान है और उसकी हर आदत, हर हरकत ज़मीन से जुड़ी है। वो स्टार होते हुए भी स्टार नहीं है। उसकी सोच और उसके संस्कार दोनों में हिंदुस्तानी होना झलकता है। अगर सब ठीक रहा तो साथ होंगे मै और ऐश्वर्या हम दिल दे चुके सनम के सेट पर दोस्त बने और हमने काफी अच्छा वक्त साथ में बिताया है। आजकल हम एक दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता रहे हैं लेकिन अगर इस रिलेशनशिप को एक और मौका मिला तो मैं जानता हूं कि हम इसे निभा लेंगे।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/gossips/did-aishwarya-rai-gave-nod-clash-with-salman-khan-s-race-3/articlecontent-pf155904-069455.html?utm_source=spikeD&utm_medium=LT&utm_campaign=adgebra
No comments