304 बार किसिंग पर बोले कल्लू, डायलॉग की वजह से हुआ कंफ्यूजन
युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने अपना हालिया रिलीज फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ के उस खबर पर सफाई दी है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री को 304 बार किस किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो मेरा किरदार है, वो एक प्रेमी का भी है। इसलिए जब वो प्यार में पड़ता है, तब उसके डॉयलॉग हैं कि मेरा एक किस 101 किस के बारबर है। इसी को लेकर कंफ्युजन की स्थिति बनी। कल्लू ने कहा कि फिल्म में मात्र तीन ही किसिंग सीन है, जो दर्शकों के बीच डिमांडिंग है। मैंने 304 बार किस सीन नहीं दिये हैं। फिल्म काफी साफ – सुथरी और मनोरंजक है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी सिनेमा इन दिनों अपनी बेहतरी की ओर लगातार अग्रसर है। उसी दिशा में मेरी ‘रब्बा इश्क ना होवे’ भी है, जिसकी कहानी सामाजिक सरोकारों के इर्दगिर्द बुनी गई है। फिल्म में ब्रह्मचर्य से लेकर वैवाहिक परंपराओं और उनमें आई विकृति को समाने लाने का प्रयास किया गया है। साथ ही प्रेम के कई विभिन्न आयमों को भी इस फिल्म के जरिये पर्दे पर हमने लाने की कोशिश की है। इसमें आपको ब्रह्मचर्य के बाद प्रेम का अंकुरण और बाद में प्रेम पागलपन जैसे खूबसूरत सिक्वेंसेज देखने को मिलेंगे। जो फिल्मों को अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। ऐसे में 304 किस का सवाल ही पैदा नहीं होता है। फिल्म काफी साफ सुथरी और सामाजिक है। इसलिए आप एक बार इसे जरूर देखिए।


No comments