पीएम नरेंद्र मोदी ने किया मजेंटा लाइन का उद्घाटन, बोले- योगी के कपड़े देख भ्रम फैलाया जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। नोएडा के बॉटेनिकल को दिल्ली के कालकाजी से जोड़ने वाला यह रूट 12.64 किलोमीटर लंबा है। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ट्रेन की सवारी भी की। योगी दो दिन पहले ही नोएडा आ चुके थे।
इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। लोगों को पहले योगी ने संबोधित किया और फिर प्रधानमंत्री ने अपना भाषण दिया। पीएम ने कहा, ”जल्द ही हम विश्व के 5 सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में शामिल होंगे। यह देश संपन्न है, समृद्ध है मगर देश की जनता को उस संपन्नता और समृद्धि से अलग रखा गया है।” योगी की सराहना करते हुए पीएम ने कहा, ”मैं योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं कि नोएडा आकर इन्होंने अंधविश्वास को तोड़ा है। अगर कहीं जाने से कुर्सी जाने का डर हो तो ऐसे व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हैं। योगी जी के कपड़े देख कुछ लोग भ्रम फैलाते हैं।”
इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। लोगों को पहले योगी ने संबोधित किया और फिर प्रधानमंत्री ने अपना भाषण दिया। पीएम ने कहा, ”जल्द ही हम विश्व के 5 सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में शामिल होंगे। यह देश संपन्न है, समृद्ध है मगर देश की जनता को उस संपन्नता और समृद्धि से अलग रखा गया है।” योगी की सराहना करते हुए पीएम ने कहा, ”मैं योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं कि नोएडा आकर इन्होंने अंधविश्वास को तोड़ा है। अगर कहीं जाने से कुर्सी जाने का डर हो तो ऐसे व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हैं। योगी जी के कपड़े देख कुछ लोग भ्रम फैलाते हैं।”मेट्रो की यह लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डन को दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर से जोड़ेगी। मोदी, बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन के मौके पर एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी खंड की लाइन पर नौ स्टेशन हैं। कालका मंदिर को छोड़ सभी स्टेशन एलीवेटेड हैं। कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन आने वाले यात्री अपनी यात्रा के मौजूदा 52 मिनट के समय को अब मात्र 19 मिनट में पूरा कर सकते हैं।
यहां पढ़ें Delhi Metro Magenta Line inauguration Updates:
– कानूनों का ऐसा जाल ई-गवर्नेंस की सबसे बड़ी रुकावट है। अब तक हमने करीब-करीब 1,200 कानून खत्म कर दिए हैं। जब मैं नया-नया प्रधानमंत्री बना तो अखबारों में छपता था कि मोदी के पीएम बनने के बाद लोग समय पर दफ्तर आने लगे हैं। : पीएम
No comments