इलाहाबाद के ध्रुव प्रताप यूपी रणजी टीम में शामिल
इलाहाबाद। इलाहाबाद के ध्रुव प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश रणजी टीम में शामिल किया गया। यूपी की टीम छह अक्टूबर से रेलवे के खिलाफ लखनऊ में अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
मध्यम तेज गति के गेंदबाज ध्रुव प्रताप यहां मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पिछले पांच सालों से प्रशिक्षक अमित पाल ट्रेनी रहे हैं। इन दिनों वह कोच कौशिक पाल के सानिध्य में अभ्यास करते हैं। ध्रुव पिछले सत्र में दो रणजी मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 82.50 की औसत से दो विकेट लिया है। ध्रुव के चयन पर साथी क्रिकेटरों, अनुज सिंह, रोहित सेन, नितिन सिंह व शुभम वर्मा ने हर्ष जताया है।

No comments