Breaking News

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सुरक्षा मुद्दों पर बैठक की अध्यक्षता की

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने यहां एक मैराथन बैठक में शीर्ष कमांडरों के साथ नियंत्रण रेखा पर स्थिति सहित देश के समक्ष मौजूद सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की। डॉन अखबार ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा कि यहां विशेष कोर कमांडर सम्मेलन हुआ जो सात घंटे तक चला।
अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि लेकिन एक दुर्लभ कदम के तहत सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शीर्ष सैन्य कमांडरों की विशेष बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि बैठक का केंद्रबिन्दु जनरल बाजवा की काबुल यात्रा रही जहां वह गलतफहमियों को दूर करने और विश्वास बहाल करने के क्रम में अफगान नेतृत्व से मिले। इसमें कहा गया कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति और भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से लगातार हो रही अकारण गोलीबारी पर भी चर्चा की गई।
रिपोर्ट में कहा गया कि कश्मीर की स्थिति पर भी चर्चा की गई और बैठक में आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए कश्मीरियों के संघर्ष को कूटनीतिक तथा राजनीतिक सहायता जारी रखने पर भी सहमति जताई गई

No comments