Breaking News

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन LIVE: कार्यक्रम शुरू, कुछ देर में प्रोजेक्‍ट की आधारशिला रखेंगे मोदी-आबे

Bullet Train in India Live: अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। मोदी और आबे गुरुवार को साबरमती रेलवे स्टेशन के पास एथलेटिक स्टेडियम में महत्वाकांक्षी 1.08 लाख करोड़ रुपये (17 अरब डॉलर) की अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे। इसके बाद, दोनों नेता गांधीनगर में 12वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। यह सम्मेलन मोदी और आबे के बीच चौथा वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जहां दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी के ढांचे के तहत बहुमुखी सहयोग में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जापान उन दो देशों में से एक है, जिनके साथ भारत के ऐसे वार्षिक शिखर सम्मेलन होते हैं, दूसरा देश रूस है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-जापान बिजनेस लीडर फोरम में भी शामिल होंगे। मोदी अहमदाबाद में पहले भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिग की मेजबानी कर चुकें हैं।
इससे पहले, बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के बाद दोनों नेता रोड शो करते हुए महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम और अहमदाबाद की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती प्रतिष्ठित सिदी सैयद मस्जिद पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से एक खुली जीप में साबरमती आश्रम के शांत माहौल तक आठ किलोमीटर की यात्रा की, जहां उन्होंने जापान की प्रथम महिला अकी आबे के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 LIVE from Ahmedabad: PM & Japanese PM Shinzo Abe lay foundation stone for Mumbai-Ahmedabad High Speed Rail https://www.pscp.tv/w/bIipLzFwempNQm9XYmtWRWR8MUx5R0JFTHB5YlBLTuCX-e38o7vR88dMe59SLPczPDVqqPsVIxQu0xUqgwEx 

ANI @ANI_news

#WATCH LIVE from Ahmedabad: PM & Japanese PM Shinzo Abe lay foundation stone for Mumbai-Ahmedabad High Speed Rail
pscp.tv
 
यहां पढ़ें Bullet Train Project Ahmedabad to Mumbai Live Updates:
– आधुनिक तकनीक, बेहतरीन सुरक्षा व तेज गति का संगम बुलेट ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधा के साथ साथ लाखों रोजगार पैदा करेगी। : पीयूष गोयल
– ये बुलेट ट्रेन जापान और भारत के लोगों के बीच भाईचारे का प्रतीक बन रही है: पीयूष गोयल
– एक समय राजधानी एक्‍सप्रेस का भी विरोध हुआ था, आज लोग उसमें बैठना चाहते हैं। फोन रईसों की चीज मानी जाती थी, मगर आज लगभग मुफ्त हो गया है। : पीयूष गोयल
– रेलमंत्री पीयूष गोयल शिलान्‍यास कार्यक्रम में बोल रहे हैं।
– दोनों नेता अहमदाबाद में हाई स्‍पीड बुलेट ट्रेन के मॉडल का निरीक्षण कर रहे हैं।

– बुधवार को, दोनों नेता रोड शो करते हुए महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम और अहमदाबाद की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती प्रतिष्ठित सिदी सैयद मस्जिद पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से एक खुली जीप में साबरमती आश्रम के शांत माहौल तक आठ किलोमीटर की यात्रा की, जहां उन्होंने जापान की प्रथम महिला अकी आबे के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

– कांग्रेस ने बुधवार को बीजेपी पर आरोप लगाया था कि आबे के दौरे का इस्‍तेमाल गुजरात चुनावों में लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।
– – द्विपक्षीय बातचीत के बाद दोनों नेता प्रेस को बयान जारी करेंगे। हमारे सहयोगी द इंडियन एक्‍सप्रेस को सूत्रों ने बताया, ”संयुक्‍त बयान में रक्षा और सुरक्षा पर फोकस होगा।”

No comments