Breaking News

भारतीय महिलाओं ने युवा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में चमक बिखेरी

नयी दिल्ली। भारत ने तुर्की के इस्ताम्बुल में युवा महिला मुक्केबाजों की अहमद कामरेट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते। सोनिया (48 किग्रा) ने फाइनल में कजाखस्तान की जाजिरा उराकाबेवा को हराकर भारत की तरफ से एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय महिलाओं ने युवा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में चमक बिखेरी
फाइनल में पहुंचने वाली भारत की चार अन्य मुक्केबाज अपने अपने मुकाबले हार गयी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत की तरफ से निहारिका गोनेला (75 किग्रा), शशि चोपड़ा (57 किग्रा), परवीन (54 किग्रा) ओर अंकुशिता बोरो (64 किग्रा) ने रजत पदक जीते। इससे पहले तिलोतमा चानू (60 किग्रा), ज्योति गुलिया (48 किग्रा), ललिता (64 किग्रा) और मनीषा (69 किग्रा) सेमीफाइनल में हार गयी और उन्हें कांस्य पदक मिले।

No comments