पाकिस्तान: हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन कबूलवाया इस्लाम, मर्जी के खिलाफ करवा दी शादी
हिंदू लड़की स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर वापस अपने घर लौट रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया।
पाकिस्तान में एक 19 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खैरपुर जिले का है। लड़की का नाम आरती कुमारी बताया जा रहा है, जोकि कासिम मॉडल स्कूल में बतौर टीचर काम करती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की का बंदूक की नोक पर स्थानीय जमींदार अमेर वस्सन ने अपहरण कर लिया। पाकिस्तान में एपी संवाददाता नाइला इनायत ने ट्वीट किया है कि आरती का धर्म बदला गया है और उसका नाम महवीश रख दिया गया। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लड़की की जबरन एक स्थानीय मुस्लिम लड़के से शादी करवा दी गई।
न्यूजग्राम.कॉम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ‘आरती से एक हलफनामे पर मजबूरन साइन करवाए गए हैं कि वह बख्श से शादी कर रही हैं और अपनी मर्जी से अपना धर्म बदल रही हैं।’ रिपोर्ट में आरती के चाचा के हवाले से लिखा गया है, ‘आरती की सगाई कर दी गई थी, उसकी नवंबर में शादी थी। उनके परिवार की यह दूसरी लड़की हैं, जिनका अपहरण कर लिया गया।’ द हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने मांग की है कि आरती कुमारी शर्मा को तुरंत रिहा किया जाए।

No comments