जनपद के प्रभारी प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार के साथ जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण
इलाहाबाद 12 सितम्बर 2017 । जनपद में चल रहें विकास कार्यो एवं प्रशासनिक गति विधियों पर नजर रखने के लिए जनपद के प्रभारी प्रमुख सचिव श्री हिमांशु कुमार ने जिलाधिकारीए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों मे चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार के साथ प्रभारी प्रमुख सचिव ने सबसे पहले मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यो का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यो में लगे अमले को निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
इसके बाद जिलाधिकारी के साथ प्रभारी प्रमुख सचिव ने कौड़िहार स्थित जगदीशपुर चादर में राजकीय मानसिक ममता विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमे जिलाधिकारी ने उस विद्यालय में लगाये जा रहेए सामानों और कार्य का गहनता के साथ देखते रहे। उन्होंने साथ चल रहे मुख्य विकास अधिकारी को भवन के प्रत्येक तल पर भेजकर कार्य देखने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने सुक्ष्मता से निरीक्षण करते हुए बिजली की फिटिंगए बोर्ड केबिल आदि की गुणवत्ता उत्तम रखने के लिए ठेकेदार को सचेत किया तथा यह चेतावनी दी कि ग्रेनाइट की क्वालिटी अच्छी रहे और बिजली बचाने के लिए केवल एलण्ईण्डीण् बल्ब का ही प्रयोग किया जाय।
इस क्रम में प्रमुख सचिव के साथ जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नवाबगंज थाने का भी औचक निरीक्षण किया। जिसमें उऩ्होने थाने में रखे अपराध एवं भूमाफियाए एंटी रोमियोए जन शिकायतए गुंडाएक्टए सम्पूर्ण समाधानए जघन्य अपराधए आगन्तुक आदि रजिस्टरों को चेक किया। निरीक्षण का यह दौर अगले क्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़िहार में प्रारम्भ हुआ। नेत्र परीक्षण विभाग में आने वाले लोगो की जानकारी लेने के लिए उन्होंने रजिस्टर को चेक किया एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देश दिये। आपरेशन थियेटर में एसी न चलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रमुख सचिव ने तत्काल एसी को चालू करने के निर्देश चिकित्सकों को दिये। इसके बाद प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी ने रैपिड एक्शन फोर्स के कैम्प में गये जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया तथा हथिगहा ग्राम का स्थलीय निरीक्षण भी किया।


No comments