Breaking News

मेले में आने के लिए कौशल विकास मिशन का पहचान पत्र ही होगा अनिवार्य

कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार मेला का होगा आयोजन
मेले में आने के लिए कौशल विकास मिशन का पहचान पत्र ही होगा अनिवार्य 
इलाहाबाद 15 सितम्बर 2017 ।    मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन ने आज अपने कार्यालय में 18 सितम्बर को आयोजित होने वाले कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार मेले के कार्यो की बैठक किये। उन्होंने कहा कि केवल ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है वे ही साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। इस मेले में इलाहाबाद मण्डल के चारो जनपदो इलाहाबादए प्रतापगढ़ए कौशाम्बी एवं फतेहपुर से अभ्यर्थी इस मेले मे प्रतिभाग करने के लिए आयेंगे। पारदर्शिता के लिए मौके पर ही कम्पनियां परिणामों की घोषणा कर देगी तथा इसके बाद कम्पनी की तरफ से ज्वाइंन लेटर भी भेजा जायेगा।

    सीडीओ ने बताया कि मेले में लगभग 6242 लाभार्थियों को चयनित किया जायेगा। इसके लिए मेले में 60 कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। उन्होंने मेले की व्यवस्था के लिए जल निगमए नगर निगमए फायर ब्रिगेडए चिकित्सा विभागए पुलिस यातायात एवं सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए किये जाने वाले कार्यो को मेले के पूर्व ही पूरा कर लिये जाने के निर्देश दिये।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर 0532.2696113 पर सम्पर्क कर सूचनाये प्राप्त की जा सकती है। कौशाम्बी के ले 7991200210ए फतेहपुर के लिए 7991200177 तथा प्रतापगढ़ के लिए 7991200233 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments