Breaking News

गुफा में ऐसे पहुंचती थीं साध्वियां, सामने आए ‘विषकन्या’ और ‘मन सुधार कमरे’ के राज

राम रहीम को सजा होने के बाद उसके डेरा सच्चा सौदा से जुड़े कुछ और राज सामने आए हैं। राम रहीम को सजा होने के बाद उसके डेरा सच्चा सौदा से जुड़े कुछ और राज सामने आए हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, डेरे में राम रहीम की विश कन्याओं का एक ग्रुप था। इस ग्रुप की महिलाओं का काम था डेरे की सुंदर लड़कियों को अपने झांसे में लेकर राम रहीम की गुफा तक पहुंचाना। ये विश कन्या राम रहीम की बेहद खास थीं और पहले खुद भी इस सब से गुजर चुकी होती थीं। ये विश कन्याएं तरह-तरह के लड़कियों को बहकाती थीं। कहती थीं कि बाबा ने उनको अपना सबसे खास शिष्य मानाकर आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है। विश कन्याएं मासूम लड़कियों से कहती थीं कि बाबा ने उनको ‘पवित्र’ करने और आशीर्वाद देने के लिए अपने पास गुफा में बुलाया है।

राम रहीम फिलहाल रोहतक जेल में बंद है।
ये विश कन्याएं हीं इस बात पर भी नजर रखती थीं कि डेरे की कोई भी लड़की राम रहीम के खिलाफ बात ना करे। जिसको ऐसा करते देख लिया जाता था उसको 24 घंटे तक बिना खाना-पानी के रखा जाता था। जो लड़कियां फिर भी नहीं मानती थीं उनको ‘मन सुधार कमरे’ में लेकर जाया जाता था। वहां उनको कुर्सियों से बांध दिया जाता था और पीटा जाता था। यह सजा कहना ना मानने वाले लड़कों को भी दी जाती थी। जो लड़के लड़कियों को घूरते हुए दिख जाते थे उनके चेहरे पर कालिख पोतकर गधे पर बैठा कर घुमाया भी जाता था।
राम रहीम को सजा दिलाने में गुरदास सिंह टूर नाम के शख्स का अहम रोल है। वह सीबीआई के गवाह थे। उन्होंने बताया कि उन विश कन्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ विश कन्याएं कथित तौर पर अभी डेरे में मौजूद ती हैं। उनमें से एक तो प्रेग्नेंट हो जाने वाली साध्वियों का गर्भपात करवाती थी। राम रहीम फिलहाल रोहतक जेल में बंद है। उसको बीस साल की सजा हुई है। उसे दो साध्वियों के बलात्कार का दोषी पाया गया था।

*सादर अनुरोध*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments