Breaking News

जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम की पाकिस्तान को चेतावनी

जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह के पाकिस्तान को चेताया। लगातार हो रहे सीज फायर के उल्लंघन पर रविवार (17 सितंबर) को निर्मल सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करना बंद नहीं करेगा तो उसपर बदले की कार्रवाई की जाएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए निर्मल सिंह ने कहा जब पाकिस्तान ने हमारे ऊपर हमला किया तो हमने ज्यादा ताकत के साथ उसको जवाब दिया। पाकिस्तान को हमारे हमले से काफी नुकसान पहुंचा है। अगर हमारे ऊपर फिर से गोलियां चलेंगी तो हमारी बंदूकें भी शांत नहीं रहेंगी।
निर्मल सिंह ने राजनाथ सिंह के बयान का भी जिक्र किया। उस बयान में कथित तौर पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर बॉर्डर पार से एक भी गोली आएगी तो भारत अपनी तरफ से चलने वाली गोलियों को नहीं गिनेगा।
निर्मल सिंह ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन की वजह उन लोगों में फैली निराशा को बताया। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को भारत द्वारा इंटरनेशनल लेवल पर अलग-थलग कर दिया गया है इसलिए वह ऐसी हरकतें कर रहा है। निर्मल सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन का जिक्र किया जिसमें पाकिस्तान के कुछ संगठनों को आतंकी संगठन मान लिया गया है। निर्मल सिंह के कहा कि पाकिस्तान का दोस्त चीन भी अब उसका साथ नहीं देता और कुछ मुस्लिम देश भी पाकिस्तान के खिलाफ हो गए हैं।
17 अगस्त को जल्दी सुबह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। फायरिंग सुबह छह बजे शुरू हुई थी। उसमें एक महिला की जान चली गई थी वहीं अन्य छह लोग जख्मी हो गए थे।

No comments