लालू को झटका, बेटी-दामाद की बेनामी संपत्ति सील करने का आदेश जारी
जून में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बेटियों चंदा यादव, रागिनी यादव, मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को बेनामी प्रॉपर्टी सील करने के मामले में नोटिस थमाया था।


मीसा और शैलेश की तीन संतानें हैं। दो बेटियां- दुर्गा और गौरी और एक बेटा है।
सृजन के दुर्जनों का विसर्जन का शंखनाद करने के अगले ही दिन आयकर विभाग ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका दिया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बेनामी संपत्ति के मामले में उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार की बेनामी संपत्ति सील करने का अंतिम आदेश जारी किया है। इस परिवार पर करीब 1000 करोड़ रुपये के जमीन खरीद में हेरफेर के आरोप भी हैं। आयकर विभाग का अंतिम आदेश नई दिल्ली में सील की गई संपत्ति के 90 दिन बाद आया है।
इस साल जून में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी बेटियों चंदा यादव, रागिनी यादव, मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को बेनामी प्रॉपर्टी सील करने के मामले में नोटिस थमाया था। इसके बाद विभाग ने दिल्ली के वृजवासन स्थित एक फार्म हाउस, पालम विहार स्थित जमीन समेत करीब दर्जन भर प्रॉपर्टी को सील कर दिया था। इसमें दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक रिहायशी मकान और पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में 256.75 डिसमिल भूखंड पर बन रहे शॉपिंग मॉल भी शामिल था। आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 175 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि कागजों में इनकी कीमत सिर्फ 9.32 करोड़ रुपये दिखाई गई है।\
अब माना जा रहा है कि आयकर विभाग अगले एक-दो हफ्तों में अदालत में इस बावत केस दर्ज कराएगा। आयकर विभाग बेनामी संपत्ति मामले में पहले ही राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार से पूछताछ कर चुकी है। इनके सीए को प्रवर्तन निदेशालय पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर चुका है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी और राबड़ी देवी से आयकर विभाग ने करीब 13 सवाल पूछे थे, जिनमें से कुछ के जवाब उन्होंने हां या ना में दिए जबकि अन्य के दस्तावेज पेश करके दिए थे।
No comments