अर्द्धकुम्भ की तैयारियों के लिए 510 करोड़ रूपये की 34 परियोजनाओं का इलाहाबाद में शिलान्यास,
अर्द्धकुम्भ की तैयारियों के लिए 510 करोड़ रूपये की 34 परियोजनाओं का इलाहाबाद में शिलान्यास, 11585 किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित। दिव्य एवं भव्य तथा यूनीक इवेंट के रूप में आयोजित होगा। अर्द्धकुम्भ-2019 प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन। 2500 हजार करोड़ रूपये की लागत से ठोस एवं स्थायी कार्याें का कराया जायेगा निर्माण। 32 करोड़ रूपये से श्रृंगवेरपुर धाम का किया जायेगा विकास। हम किसानों की खुशहाली, देश की खुशहाली के संकल्प के साथ किसानों के हित के संरक्षण के लिए सरकार कृतसंकल्प है....मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इलाहाबाद। गंगा यमुना तथा अदृश्य सरस्वती की पावन धरती पर अर्द्धकुम्भ 2019 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के दृस्टिगत मेले के लिए 510 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास किया । वर्ष 2019 में मेल 30 किमी में बसाने की तैयारी है यही मेला वर्ष 2013 में 16 किमी थी। इसके साथ ही 12 करोड़ श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मनसा है कि अर्द्धकुम्भ 2019 की सभी तैयारियों का रिहर्सल माघ मेला 2018 में ही हो जाये।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फसल ऋण मोचन योजना के तहत 11585 लाभार्थी किसानों को फसल ऋण मोचन प्रमाण-पत्र भी वितरित किये। इससे पहले उन्होंने लखनऊ में प्रमाण पत्र वितरित किया था।

इस योजना के तहत प्रथम चरण में कुल 13156 किसानों को योजना से लाभान्वित कराते हुए प्रमाण-पत्र वितरित किया जाना है। जनपद में फसली ऋण मोचन योजना के तहत कुल 80591 किसानों को लाभान्वित कराया जायेगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्यमंत्री जी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं जनता का स्वागत करते हुए मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल ने कहा कि इलाहाबाद में चार रेलवे उपरिगामी सेतुओं का निर्माण केवल एक वर्ष में कर लिये जाने का संकल्प मुख्यमंत्री के आशीर्वचन से संपन्न हुआ है। आजादी के बाद जितने फ्लाईओवर इलाहाबाद में अबतक बने हैं उससे अधिक फ्लाईओवर केवल एक वर्ष में बनने जा रहे हैं। उपस्थित जन-समुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में आयोजित होने वाला अर्द्धकुम्भ ऐतिहासिक एवं यूनिक इंवेट के रुप में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अर्धकुम्भ योजना का प्रचार प्रसार सरकार के सभी कार्यक्रमों में किया जायेगा। अर्द्धकुम्भ-2019 को दिव्य एवं भव्यरुप से आयोजित किये जाने के लिए ही अभी से तैयारियाॅं शुरू किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेले को सुव्यवस्थित एवं सुन्दर ढंग से आयोजित करने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन किया जायेगा। जिसके द्वारा मेले केेेे आयोजन हेतु ठोस एवं स्थायी कार्यो को कराया जायेगा। इलाहाबाद में वर्ष 2018-19 तक 1800 करोड़ का विकास कार्य किया जायेगा। उन्होेने कहा कि श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन इस तरह से होगा कि यह पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इलाहाबाद में ढ़ाई हजार करोड़ की लागत से ठोस एवं स्थायी कार्य कराये जाएंगे। यह सभी कार्य अर्द्धकुम्भ-2019 को मद्देनज़र रखते हुए कराया जायेगा। उन्होेंने कहा कि इलाहाबाद को लखनऊ तथा अन्य शहरों से वायुमार्ग से जोड़ा जायेगा और यह कार्य प्रत्येक दशा में अर्द्धकुम्भ मेले के आयोजन के पहले ही पूर्ण करा लिया जायेगा।
चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क तथा भरद्धाज पार्क में प्रवेश होगा निःशुल्क, पर्यटन स्थल होगे विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क तथा भारद्धाज पार्क में प्रवेश के लिए जनता को पैसा नहीं देना पड़ेगा। उन्हांेने कहा कि पार्क के रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण के लिए उ0प्र0 सरकार के द्वारा खर्चे का वहन किया जायेगा। आयोजित होने वाले कुम्भमेले की भव्यता एवं दिव्यता तथा उसकी ऐतिहासिकता के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से इलाहाबाद एवं उ0प्र0 में कोई भी कार्य शुरु होगा तो उसमें कुम्भ मेले का लोगो अवश्य अंकित रहेगा।
प्रयागराज तीर्थ स्थल के साथ ही साथ श्रृंगवेरपुर
ऐतिहासिक स्थल का भी विकास किया जायेगा। उन्होने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। जिसके द्वारा धाम को आधुनिक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जायेगा। उन्होेंने कहा कि इससे समतामूलक समाज का संदेश जन-जन तक पहॅंुुचेगा।
किसानो को प्रत्येक कुंतल पर प्रोत्साहन राशि....
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानो को धान और गेहू क्रय पर प्रति कुन्तल रेट के अतिरिक्त 15 रूपये प्रत्येक कुंतल पर प्रोत्साहन राशि..दी जायेगी।
मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए हम सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली, देश की खुशहाली के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए किसानों के हित के संरक्षण एवं उनके सर्वतोमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है। इसी क्रम में फसल ऋण मोचन योजना के तहत किसानों का ऋण माफ करके सरकार उनकी उन्नति के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों की कर्जमाफी का निर्णय अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। कहा कि वर्ष 2019 में आयोजित होने वाला अर्द्धकुभ्भ ऐतिहासिक रुप से जाना जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी एक-एक पल जनता की खशहाली लाने में व्यतीत करते हैं। हम सबको भी उनका अनुसरण करते हुए जनता की समस्याओं के निस्तारण एवं उनके कल्याण हेतु कार्य कर प्रदेश को विकास के सर्वोच्च शिखर पर पहुॅंचाने हेतु अथक परिश्रम करने का संकल्प लें। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचारियों, भू-माफियाओं के विरुद्ध सरकार के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही, स्टाम्प एव पंजीयन मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने अपने-अपने विभाग से संबंधित एवं संचालित योजनाओं तथा अर्द्धकुम्भ मेले एवं किसान ऋण माफी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मा0 सांसद श्यामा चरण गुप्त, इलाहाबाद एवं कौशाम्बी के मा0 विधायकगण, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, भाजपा जिला एवं नगर अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक, मण्डलायुक्त डा0 आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी संजय कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
*सादर अनुरोध*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
https://twitter.com/pratahkalexpre1 हैंडल
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
http://www.facebook.com/प्रातःकाल-एक्सप्रेस-677134065721563
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
https://plus.google.com/u/0/107915569583120715775 पर
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
https://www.youtube.com/channel/UC44sEw8Lyd8FUxmwP_er0mg
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर*
.Download this amazing app.Linkhttps://play.google.com/store/apps/details?id=info.pratahkal.express

No comments