मुख्यमंत्री योगी की संपत्ति में पिछले तीन साल में 32 फीसदी का इजाफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति में पिछले तीन साल में करीब 32 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह जानकारी विधानपरिषद उप चुनाव के लिये मुख्यमंत्री द्वारा दायर हलफनामे से मिली है। योगी ने कल विधान परिषद उप चुनाव के लिये नामांकन किया था।
हलफनामे के अनुसार योगी के पास इस समय 95 लाख 98 हजार 53 रुपये की संपत्ति है, जो वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में घोषित संपत्ति 72 लाख 17 हजार 674 रुपये से 23 लाख 80 हजार रुपये अधिक है। हलफनामे में योगी ने यह भी बताया कि उनके पास 20 ग्राम सोने के कान के कुंडल हैं और एक रूद्राक्ष की 10 ग्राम की सोने की चेन है।
गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी के पास एक रिवॉल्वर और एक रायफल है जिसकी कीमत उन्होंने हलफनामे में एक लाख रुपये बतायी है, जबकि रायफल की कीमत 80 हजार रुपये बतायी है। हलफनामे में उन्होंने बताया कि लोकसभा सांसद रहते हुए उन्हें जो वेतन और भत्ते मिलते थे वही उनकी आय का साधन थे। कल योगी आदित्यनाथ के साथ साथ उनके दो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा दो मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और मोहसिन रजा ने भी विधान परिषद उपचुनाव के लिये नामांकन दाखिल किया था।
मौर्य द्वारा दाखिल हलफनामे में बताया गया है कि उनके पास कुल चल संपत्ति 72 लाख 94 हजार रुपये जबकि अचल संपत्ति छह करोड़ 85 लाख रुपये की है। उनके पास एक रिवॉल्वर और एक रायफल भी है। दूसरे उप मुख्यमंत्री शर्मा की चल सम्पत्ति 66 लाख 70 हजार रुपये जबकि अचल सम्पत्ति दो करोड़ 26 लाख रुपये की है। शर्मा के पास भी एक रिवॉल्वर और एक बंदूक है। राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के पास चल संपत्ति 22 लाख 84 हजार रुपये जबकि अचल संपत्ति एक करोड़ 10 लाख रुपये की है। एक अन्य राज्य मंत्री मोहसिन रजा की चल संपत्ति 54 लाख 51 हजार रुपये की है। उनके पास एक रिवॉल्वर और उनकी पत्नी के पास एक डीडीबीएल (डबल बैरल) गन है।
*प्रातःकाल एक्सप्रेस से जुड़ने के लिए आप हमें ट्विटर पर भी फालो कर सकते हैं-*
https://twitter.com/
*देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें*
http://www.facebook.com/प्रातः
*गूगल प्लस पर खबरें देखने के लिए जुड़ें हम से*
https://plus.google.com/u/0/
*यू ट्यूब पर खबरें देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें-*
*प्रातःकाल एक्सप्रेस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और पाएं देश दुनियां की सभी प्रमुख खबरें अपने मोबाइल पर* .Download this amazing app.Linkhttps://play.google.
No comments