Breaking News

राम रहीम के समर्थकों ने दिल्ली-गाजियाबाद में भी लगाई आग, चार राज्यों में उत्पात

Dera Sacha Sauda, Ram Rahim Singh: पंजाब के फरीदकोट में सहकारी सेवा केन्द्र में तोड़फोड़ की गई है जबकि मोगा में डगरु पुलिस थाने को आग लगाने की कोशिश की गई है। 


राम रहीम को बलात्कारी करार देने के बाद डेरा के गुंडों ने देश की राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद में भी हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। डेरा के समर्थकों ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस की दो खाली बोगियों में आग लगा दी। इसके अलावा मंडोली फ्लाईओवर पर भी डीटीसी की एक एसी बस में आग लगा दी गई।  दिल्ली पुलिस ने तीन हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा है कि अलग अलग जगहों पर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। और उत्पात मचाने वाले लोगों को पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में हालात नियंत्रण में हैं और कही भी लोगों का जमावड़ा नहीं है।पंजाब के फरीदकोट में सहकारी सेवा केन्द्र में तोड़फोड़ की गई है जबकि मोगा में डगरु पुलिस थाने को आग लगाने की कोशिश की गई है। पंचकुला में हिंसा में के बाद मरने वाले लोगों की संख्या 28 हो गई है, जबकि इस घटना में 200 लोग घायल हो गये हैं। यहां पढ़ें बाबा राम रहीम केस से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट: PHOTOSVIDEOSFULL COVERAGE

: Two empty rakes of Rewa Express at Anand Vihar Terminal railway station set on fire in Delhi 
Security at Delhi BJP HQ increased post violence at various places after 's conviction.
 Security at Delhi BJP HQ increased post violence at various places after 's conviction. pic.twitter.com/tMiJeHO8it
View image on TwitterView image on Twitter
गाजियाबाद में भी राम रहीम के बदमाश समर्थकों ने उत्पात मचाया है।
View image on TwitterView image on Twitter
Ghaziabad (UP): A bus set on fire by 2 persons in Loni, fire brigade & police on the spot 
बता दें कि इस विवादास्पद धर्मगुरु के भक्तों द्वारा पंजाब के मालौट और मंसा शहरों में दो रेलवे स्टेशनों को जलाने की कोशिश की गई है। अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि छह नकाबपोश शरारती तत्वों ने मंसा ने आयकर विभाग के वाहन को नुकसान पहुंचाया और उसमें आग लगा दी। बड़े पैमाने पर हिसा को देखते हुए पंजाब के मंशा, भटिंडा और फिरोजपुर जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंचकुला शहर में धर्मगुरु के भड़के अनुयायियों ने अदालत के फैसले के बाद 100 से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। न्यायाधीश जगदीप सिंह के फैसले के बाद धर्मगुरु को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अदालत इस मामले में सोमवार को सजा सुनाएगी। पंचकुला में उपद्रवी डेरा अनुयायियों को भगाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पंचकुला में सेना फ्लैग मार्च कर रही है। पुलिस के मुताबिक यहां हालात अब नियंत्रण में हैं। राम रहीम के समर्थकों द्वारा राजस्थान में भी हिंसा की खबरें हैं

View image on TwitterView image on Twitter
Rajasthan: Dera supporters set power sub-station office on fire in Sriganganagar,vehicle at sub-station premises also torched 

No comments