Breaking News

गंगा को स्वच्छ, निर्मल तथा अविरल करने का कार्य पूजा की तरह है-उप मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार, गरीबी, गंदगी, अराजकता से मुक्त कराकर विकास के पथ पर आगे लेकर सरकार लगातार बढ़ रही है-केशव प्रसाद मौर्य, गंगा को स्वच्छ, निर्मल तथा अविरल करने का कार्य पूजा की तरह है-उप मुख्यमंत्री, गुण्डे, माफिया, अपराधी ने किसी गरीब की जमीन को कब्जा किया है तो एक-एक इंच जमीन खाली कराया जायेगा-उप मुख्यमंत्री, अपराध से मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के दिशा में सरकार पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य कर रही है-उप मुख्यमंत्री



इलाहाबाद 29 अगस्त, 2017। नमामि गंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और लगन से इस प्रयास में लगी हुयी है कि जिस अपेक्षा से उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ की जनता का समर्थन सरकार को मिला है, उस समर्थन की कसौटी पर हम खरे उतरें। उन्हांेने कहा कि उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार, गरीबी, गंदगी, अराजकता से मुक्त कराकर विकास के पथ पर आगे लेकर सरकार लगातार बढ़ रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा मइया का कार्य पूजा के समान हैं, गंगा को स्वच्छ, निर्मल तथा अविरल करने का कार्य पूरी सरकार निष्ठा के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार जनवरी, 2019 तक मां गंगा को निर्मल तथा स्वच्छ करने का प्रयास कर रही है ताकि दुनिया के सबसे बड़े मेले अर्द्धकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालु पवित्र मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार बनने के उपरान्त मा0 प्रधानमंत्री जी मां गंगा को स्वच्छ तथा निर्मल करने के लिए अलग से मंत्रालय का गठन किये हैं जिसके माध्यम से लगातार गंगा को निर्मल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शत प्रतिशत आर्थिक सहयोग देकर गंगा के किनारे बने घाटों की सफाई तथा निर्माण का कार्य किया जा रहा है, इसमें राज्यांश की भी जरूरत नहीं है। यह यात्रा नमामि गंगे के तहत जन-जागरण की दृष्टि से निकाली गयी है। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे गंगा को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य  बिना जनता के सहयोग के कोई सरकार या व्यक्ति नहीं कर सकता, यह कार्य हम सभी का है और आज गंगा मइया की कृपा है कि गोमुख से लेकर गंगा सागर के द्वार तक सरकार को सेवा करने का अवसर मिला है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा मइया के आशीर्वाद से सरकार का विस्तार अन्य प्रदेशों में भी हो रहा है। उन्हांेने कहा कि 1942 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अंग्रेजों को देश से बाहर खदेड़ने का संकल्प लिया गया और पांच वर्ष में ही वह संकल्प पूरा हो गया। उन्हांेने कहा कि वर्ष 2022 तक स्वच्छ गंगा, स्वच्छ भारत, स्वच्छ उत्तर प्रदेश का संकल्प है, भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त भारत का संकल्प है, गरीबी, बेरोजगारी से मुक्त भारत का संकल्प है जातिवाद से मुक्त भारत का संकल्प है, इसे हम सभी पूरा करें। उन्होंने कहा कि आज इसे पूरा करने का संकल्प लिया जाय, मुझे विश्वास है मां गंगा मइया की कृपा हम सब पर है और रहेगी। गंगा मइया का प्रसाद प्रत्यक्ष रूप से सभी को मिलता है। यह मोक्षदायनी हैं, हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है। गांव मंे आज भी मातायें-बहने आशीर्वाद भी मां गंगा का उदाहरण देकर देती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद कई महत्वपूर्ण योजनायें शुरू की गई हैं, जिनमें मां गंगा को स्वच्छ तथा निर्मल बनाने का भी कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2019 में अर्द्धकुम्भ है इसके दृष्टिगत् प्रयाग का व्यापक विकास करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले माघ मेले में पायलेट प्रोजेक्ट की तरह माघ मेले को अर्द्धकुम्भ की तरह बसाया जायेगा। अर्द्धकुम्भ के दृष्टिगत शीघ्र ही मा0 मुख्यमंत्री जी प्रयाग आयेंगे तथा इसको लेकर बड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे ताकि यहां विकास हो और मेले का कार्य तेजी से बढ़े। उन्हांेने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने के साथ ही घाटों के निर्माण पर भी लगातार विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दुनिया के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का प्रथम देश बनेगा तथा उत्तर प्रदेश को भी देश में प्रथम स्थान पर लायेंगे। देश, प्रदेश में ही नहीं पूरी दुनिया में प्रयाग का अलग स्थान होगा इसके लिए सरकार बराबर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार आतंकवाद का दमन किया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री का कुशल नेतृत्व है कि डोकलाम से चीन को अपना कदम पीछे घसीटना पड़ा, हमने बिना युद्ध किये ही विश्वविजेता की तरह युद्ध को जीत भी लिया, यह मा0 प्रधानमंत्री जी की अभूतपूर्व सफलता है। उन्होंने कहा कि अब हमारे जवान गोली का जवाब गोला से दे रहे है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने कड़े फैसले लिये और रिकार्ड गेहूं की खरीद हुयी, किसानों का फसली ऋण भी माफ हुआ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुयी। एन्टी भू-माफिया टास्क का गठन हुआ। उन्हांेने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में अपराधी नहीं रहेंगे। अगर किसी गुण्डे, माफिया, अपराधी ने किसी गरीब की जमीन को कब्जा किया है तो एक-एक इंच जमीन खाली कराया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एन्टी-रोमियो दल के गठन का कार्य किया गया। किसानों के गन्ना भुगतान का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। उन्हांेने कहा कि अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने जो अभियान शुरू किया है इसमें किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा। अपराध से मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के दिशा में सरकार पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य प्रारम्भ कर दी है। उन्हांेने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियाओं को बधाई दी तथा अभिन्न श्याम गुप्ता का पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड के जवानों में अद्भुत क्षमता है तथा सभी क्षेत्रों में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। हमारी सरकार इनके उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने होमगार्ड के जवानों को आश्वस्त किया कि उनके बेहतरी के लिए अच्छा से अच्छा प्रयास किया जायेगा इसके लिए वह मा0 मुख्यमंत्री जी से भी विचार-विमर्श करेंगे।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड तथा प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा कि 9 अगस्त से लगातार होमगार्ड के जवान चल रहे हैं तथा आम जन को हरिद्वार से गंगा को स्वच्छ तथा निर्मल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्हांेने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि मां गंगा को स्वच्छ किया जाय इसके लिए यह अभियान चल रहा है, इस अभियान के तहत होमगार्ड के जवान आम जन को प्रेरित करते हुए बलिया तक जायेंगे। उन्हांेने कहा कि सरकार का संकल्प है कि मां गंगा की धारा को अविरल तथा निर्मल किये बगैर विश्राम नहीं करंेगे, इसके लिए हमारे जवान निरन्तर प्रयास करते रहेंगे। उन्हांेने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि सरकार के संकल्प को पूरा करें। इसी को पूरा करने के लिए हम आज हिन्दुस्तान की संस्कृति की राजधानी प्रयाग में आये हैं और संकल्प ले रहे हैं मां गंगा को स्वच्छ तथा निर्मल करने के लिए हम अपनी जान तक कुर्बान कर देंगे। उन्हांेने कहा कि होमगार्ड के जवान इसके लिए तत्पर हैं।
उन्हांेने कहा कि 15 वर्षों से इन जवानों के हौसलों को पस्त किया गया है तथा इनको निराश किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इनको मौका मिल जाये तो यह उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने में अपनी जान भी न्योच्छावर कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इनके लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन्होंने सीमित संसाधन में बड़ा सा बड़ा कार्य किया है। इनके सपनों और संघर्षों को सरकार द्वारा पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी एक जिले में पायलेट प्रोजेक्ट की तरह देकर होमगार्ड के जवानों से यातायात का कार्य लिया जाय और इनकी कार्य क्षमता का आंकलन किया जाय, संतुष्ट होने पर पूरे प्रदेश में इनसे यातायात संचालन का कार्य लिया जाय इससे इनकी ड्यूटी की समस्या भी समाप्त हो जायेगी और कानून व्यवस्था में पर्याप्त सहयोग भी इनका मिल जायेगा। उन्हांेने कहा कि जब इस धरती पर कहीं किसी देश का नामो निशान नहीं था तबसे मां गंगा अविरल बह रही हैं। उन्हांेने कहा कि मां गंगा के नाम से हिन्दुस्तान का उदय हुआ। उन्हांेने कहा कि मां गंगा को धर्म के साथ नहीं जीवन के साथ जोड़कर देखना चाहिए। कहा कि जन्म से मृत्यु तक हम मां गंगा के साथ रहते हैं, एक क्षण भी मां गंगा हमसे अलग नहीं होती हैं। उन्हांेने कहा कि मां गंगा भागीरथ के प्रयास से हमारे पूर्वजों को तारने आयीं थीं परन्तु वापस नहीं गयीं आज हम सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानवासियों को तार रही हैं। हम सभी को सोचना चाहिए कि हमने मां गंगा के लिए क्या किया, हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि जिसने हमंे जीवन दिया, नाम दिया उसको हम स्वच्छ करें, निर्मल करें। कार्यक्रम में सभी ने गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प देकर डीजी होमगार्ड डाॅ0 सूर्य कुमार ने किया तथा संचालन डाॅ0 रंजना त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम में विधायकगण आरके वर्मा, विक्रमाजीत, हर्ष वर्धन बाजपेयी सहित अमरनाथ तिवारी, शिवदत्त पटेल, अनीता सचान, अनामिका चैधरी, अनिल गुप्ता, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, अवधेश गुप्ता, डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार, जिलाधिकारी संजय कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी सहित पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

No comments