Breaking News

इलियाना ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद ट्वीट कर निकाला अपना गुस्सा

इलियाना डी क्रूज ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद ट्वीट कर निकाला अपना गुस्साइलियाना डी क्रूज ने अपने साथ हुए 

मुंबई। अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद सिलसिलेवार ट्वीट में अपना गुस्सा निकाला। अभिनेत्री (29) ने कहा कि वह भले ही एक ‘सार्वजनिक शख्सियत’ हैं लेकिन इससे किसी को उन्हें परेशान करने का कोई अधिकार नहीं मिल जाता। 
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं एक सार्वजनिक शख्सियत हूं। मैं जानती हूं कि मुझे एक निजी तथा गुमनाम जिंदगी देने का सुख प्राप्त नहीं है। लेकिन यह किसी भी पुरुष को मेरे साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं देता। इसे प्रशंसकों की गतिविधि के साथ न मिलाया जाए। आखिरकार मैं एक महिला हूं।’’ इलियाना ने ट्वीट में हादसे का कोई जिक्र नहीं किया।

No comments