हौसलों की उड़ान में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत सुन्दर
आज अल कौसर सोसायटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम .... उड़ान... "हौसलों की " का आयोजन प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइन में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय केशरी नाथ त्रिपाठी राज्यपाल पश्चिम बंगाल व अतिरिक्त प्रभार बिहार और विशिष्ठ अतिथि महापौर अभिलाषा नंन्दी जी थी। मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री केसरी नाथ त्रिपाठी ने महिला कल्याण विभाग उ.प्र. द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह इलाहाबाद, लखनऊ,कानपुर,बनारस इत्यादि राजकीय बालिका गृह की निराश्रित बच्चियों द्वारा बनाई गयी हस्त निर्मित विक्रय हेतु सामग्रियों की प्रदर्शनी का उदघाटन एवं सामानों का अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने निराश्रित नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा और उसकी प्रशंसा कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।
महामहिम ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेञ मे आगे बढ़ रही हैं युद्ध के मैदान में भी वह उतर चुकी है। पुरूषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर क्षेञ मे आज वह आगे बढ़ रही हैं।आज हमें उनके प्रति गलत भावनाओ को खत्म कर उनका मानसम्मान करने की आवश्यक्ता है।

उन्होंने संस्था को और महिला कल्याण विभाग को उनके इस आयोजन के लिए बधाई के साथ ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर भी विशेष बल दिया।संस्था की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बताया कि कार्यक्रम द्वारा निराश्रित बच्चियों के माध्यम से समाज में बेटियों को बचाने, पढ़ाने एवं उन्हें सशक्त करने का संदेश दिया गया। महामहिम द्वारा संस्था की ओर से महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और डिप्टी डारेक्टर पुनीत मिश्रा महिला कल्याण विभाग को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु समृति चिन्ह व बच्चियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया।महामहिम जी को अल कौसर सोसाइटी एवं महिला कल्याण विभाग से समृति चिन्ह और बच्चियों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेट किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थाध्यक्ष और बालमित्र सुश्री नाजिया नफीस द्वारा तथा आभार प्रेषण डिप्टी डारेक्टर श्री पुनीत मिश्रा महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, पंकज मिश्रा, विवेक द्विवेदी, जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण,राजकीय बालगृह,बालिका गृह,बाल संरक्षण गृह के अधीक्षक,संस्था के सदस्यों के साथ ही नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments