उत्तर रेलवे : खतौली में बंद किया गया रेल यातायात बहाल
उत्तर रेलवे ने आज कहा कि ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद खतौली में बंद किया गया रेल यातायात बहाल कर दिया गया है और पहली ट्रेन रविवार देर रात एक बजकर 21 मिनट पर यहां से गुजरी। शनिवार की शाम उत्कल एक्सप्रेस के 13 डिब्बों के पटरी से उतरने की वजह से मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रेल खंड प्रभावित हुआ। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है और 156 घायल हुए हैं।
रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 54542 अंबाला मेरठ सिटी पैसेंजर ट्रेन रविवार देर रात एक बजकर 21 मिनट पर खतौली से गुजरी। सुरक्षा आयुक्त के आज खतौली पहुंचने की संभावना है जो दुर्घटना की जांच शुरू करेंगे।
No comments